फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanitation campaign created organization

स्वच्छता अभियान को बनाया संगठन

Mon, 25 Jan 2016 12:50 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 Sanitation campaign created organization
शामली। सपा नेता मनीष चौहान ने शामली शहर को चमकाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने संगठन बनाकर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की शुरूआत की है। वहीं, जल्दी ही 25 सीसीटीवी और चार स्थानों पर एलईडी प्रोजेक्टर लगवाने का दावा किया है।
विज्ञापन


रविवार को सुभाष चौक से सफाई अभियान की शुरूआत कर मनीष चौहान ने बताया कि उन्होंने शहर के 50 युवाओं को साथ लेकर संगठन बनाया है। प्रत्येक रविवार को वह संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्लेवार सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


 इसके अलावा लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वहीं, वह अपनी तरफ से शहर में 25 स्थानों पर सीसीटीवी लगवाएंगे और चार स्थानों पर (हनुमानधाम, शिवचौक, फव्वारा चौक और वर्मा मार्केट) पर एलईडी प्रोजेक्टर लगवाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे में विस्तृत प्लान बनाकर जिला प्रशासन को भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष चौहान ने बताया कि उनके संगठन का मकसद शामली शहर को स्वच्छ बनाने का है। इसी के चलते अभियान में ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, माई ड्रीम सिटी का नारा दिया गया है। पंकज गुप्ता, निशांत, गौरव, अनिल गोयल, अमित गिरि, विनय जैन, नीटू सरोहा, अनुज मलिक, दीपक, आयुष संगल, हनी गोयल, अंशुल, पवि शर्मा, संजय, वसीम, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed