फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Samples of four people with suspected symptoms of TB

टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले चार लोगों के सैंपल लिए

Sat, 26 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Samples of four people with suspected symptoms of TB
शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान के पहले दिन वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य टीम ने 45 लोगों की कोविड और टीबी की स्क्रीनिंग की। इस दौरान चार लोगों ने टीबी के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद में शनिवार से टीबी हारेगा, देश जीतेगा एवं सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान दो चरण में 12 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिला क्षय रोग के नोडल अधिकारी डा. सफल कुमार ने बताया कि पहले चरण में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक कुष्ठ आश्रम, वृद्ध आश्रम, अपना घर आश्रम, हिन्दू कन्या इंटर कालेज, तैमूरशाह मदरसा और कस्तूरबा विद्यालय कैराना का चयन किया गया। दूसरे चरण में दो से 12 जनवरी तक घर-घर जाकर सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन शनिवार को करनाल रोड स्थित वृद्धाश्रम शामली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 लोगों की कोविड और टीबी की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान चार लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच के लिए बलगम के नमूने लिए गए। इस दौरान स्वास्थ्य टीम में जिला कार्यक्रम समन्वयक राहुल त्यागी, पब्लिक प्राइवेट मैनेजर शबी आजम, एसटीएस रामबीर सिंह, एसटीएलएस रोहित कुमार, डा. कीर्तिमान, अमरजीत, शालू, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed