फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   samjhote ke baad khola gate

लिखित समझौते के बाद खोला गेट

Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
samjhote ke baad khola gate
ऊन शुगर मिल का गेट खोलते प्रसन्न चौधरी और मिल मालिक। - फोटो : अमर उजाला
शामली की ऊन शुगर मिल का गेट बृहस्पतिवार को किसानों और मिल प्रबंधन के बीच लिखित समझौता होने पर खोल दिया गया। मिल प्रबंधन ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और किसानों पर दायर वाद को वापस लेने के संबंध में स्टाम्प पेपर पर समझौता लिखकर दिया। 
विज्ञापन


ऊन शुगर मिल पर किसानों का 53 करोड़ रुपये बकाया है। 59 दिन तक किसानों ने शुगर मिल पर धरना दिया और मिल गेट भी बंद कर दिया था। इस वजह से शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र भी शुरू नहीं हो सका था। बुधवार को शुगर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर राणा इंद्र प्रताप सिंह तथा महाप्रबंधक जीएस खेरा ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों की सभी शर्ते मान ली थीं।
विज्ञापन


इसी  दौरान तय किया गया था कि बृहस्पतिवार को शुगर मिल का गेट खुलवा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को ऊन शुगर मिल पर क्षेत्रीय किसानों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, योगेंद्र चेयरमैन सहित अन्य लोग पहुंचे। इस दौरान शुगर मिल    प्रबंधन और किसानों के बीच लिखित समझौता हुआ। उसमें कहा गया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 17-17 करोड़ रुपये की तीन किश्तों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तों का समय निर्धारित किया गया। साथ ही मिल प्रबंधन की ओर से किसानों के खिलाफ दायर वाद भी वापस लिया जाएगा। इस लिखित समझौते के बाद शुगर मिल का गेट खोल दिया    गया। अब शुगर मिल प्रबंधन ने गन्ना पेराई कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी है। मजदूर और सीजनल कर्मचारियों को बुलाने, बायलर की सफाई और अन्य जरूरी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद गन्ना पेराई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed