फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sales may be made only in the rice market

मंडी में ही कराई जाए धान की बिक्री

Thu, 17 Sep 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 17 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sales may be made only in the rice market
शामली। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने धान की बिक्री जिले के मंडी स्थल पर कराए जाने, पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व चीनी मिल चलाए जाने, गन्ने का लाभकारी मूल्य पचास प्रतिशत जोड़कर घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन में सीडीओ विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। इस मौकेे पर कृषि विभाग से संबधित कृषि-उद्यान, सहकारिता, गन्ना आदि विभागों के अधिकारियों ने किसानों के हक में संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कृषि उत्पादन कम लागत से अधिक बढ़ाने हेतु मृदा परीक्षण एवं नवीनतम वैज्ञानिक विधियों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि वे गरीब, गांव, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। किसानो की उपेक्षा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसान हित सर्वो परि है। उन्होंने किसानों को कृषि कार्य हेतु उपयोगी विद्युत, सिंचाई, रासायनिक खाद, कीटनाशक, बीज आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे किसानों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों की विद्युत एवं गन्ना भुगतान आदि समस्याओं को मौके पर सुनकर संबधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। गन्ना भुगतान में चीनी मिलों द्वारा की जा रही देरी के संबंध में डीसीओ को समन्वय बनाकर शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जीडी बत्रा ने किसानों की किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

 डॉ. सुरेश सिंह व कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवकुमार ने रबी की फसलों से अच्छा उत्पादन करने पर जोर दिया। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने सात सूत्रीय मांगपत्र देकर मंडी में धान की बिक्री आढ़तियों  के माध्यम से कराए जाने, पेराई सत्र से पूर्व बकाया गन्ना भुगतान कराने, पचास प्रतिशत लाभांश जोड़कर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।


किसान चंद्रपाल सिंह ने जैविक खेती पर जोर दिया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक हरेंद्र उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed