फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saharanpur will be fulfilled when Shamli's number will come

सहारनपुर की पूर्ति होगी तब आएगा शामली का नंबर

Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur will be fulfilled when Shamli's number will come
शामली। बिहार के प्रवासी श्रमिकों को ले जाने के लिए सहारनपुर से ट्रेनों की व्यवस्था तो हुई है, लेकिन वहीं पर इतने ज्यादा श्रमिक हैं कि शामली में ठहरे श्रमिकों का नंबर आना मुश्किल लग रहा है। हालांकि डीएम स्तर पर सहारनपुर प्रशासन से वार्ता कर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर के अनुसार सहारनपुर में ही करीब आठ हजार के आसपास प्रवासी बिहार निवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं। ट्रेनों में इनकी ही पूर्ति होनी मुश्किल हो रही है, हालांकि सहारनपुर प्रशासन से वार्ता जारी है। मेरठ से भी ट्रेनें जाने की जानकारी मिली है, तो वहां के जिलाधिकारी से भी संपर्क किया गया है। शुक्रवार को 15 बसों की व्यवस्था दूसरे डिपो से हुई है इनसे इन सबको भेजा जा रहा है। उधर, कैराना में छत्तीसगढ़ में गुड़ बनाने का काम करने वाले कैराना क्षेत्र के गांव बरनावी के 12 और गोहाना में ईट भट्ठे पर काम करने वाले गुलशनगर के चार सदस्य भी शेल्टर होम पहुंचे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने उनके ही घरों में क्वारंटीन कर दिया। वहीं, कैराना के राधा स्वामी सत्संग भवन में बनाये गये शेल्टर होम पर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से करीब 300 श्रमिक पैदल चल कर पहुंचे। श्रमिक अखिलेश ने बताया कि वह लुधियाना में मजदूरी करता था। उसके साथी कृष्णा, शिव शंकर, रामू कुमार, मोहन राम, मुन्ना राम व अखिलेश सिंह सभी 11 मई को लुधियाना से बिहार के बेतिया जिले के लिए पैदल चले थे। करनाल के पास उसकी पुरानी चप्पल टूट गई तो वह नंगे पैरों ही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed