{"_id":"56ec4efd4f1c1bca3b8b4c7c","slug":"sadat-bduli-firing-in-electoral-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ौली सादात में चुनावी रंजिश में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ौली सादात में चुनावी रंजिश में फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
invastegation
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के झिंझाना के गांव बिड़ौली सादात में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।
गांव बिड़ौली सादात में पूर्व प्रधान अनवर शाह व अय्यूब पक्ष के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। जिसके चलते दोनों पक्ष पूर्व में भी आमने सामने आ चुके हैं। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अय्यूब का पौत्र शादाब घर के बाहर से जा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी उसके साथ अनवर शाह के पुत्रों ने गाली गलौज कर दी। जिसकी सूचना अय्यूब पक्ष को लगी, तो दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।
जिसके बाद अनवर पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें महताब व अय्यूब को गोली लग गई। फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया, जबकि अन्य भाग निकले। पुलिस ने घायल महताब व अय्यूब को अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस मामले में घायल महबूब के भाई तसव्वर ने गांव के बिलाल, दाऊद, गुलजार पुत्र रिजवान, फारूख व जज्वाद पुत्र अनवर व रिजवान पुत्र बशीर के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष बीपी यादव ने बताया कि नामजद सभी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें से जज्वाद व रिजवान को हिरासत में लिया गया है। इनके कब्जे से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।