फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sadak nirman rukwaya

ग्रामीणों ने रुकवा दिया सड़क निर्माण

Mon, 05 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 05 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
sadak nirman rukwaya
थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन में सांसद निधि से सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगने और सड़क किनारे नाली निर्माण ना होने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। विरोध प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिससे मजदूर भी वहां से चले गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव तितारसी में गोगा म्हाड़ी से डॉ. प्रमोद के मकान तक 190 मीटर सीसी रोड का निर्माण भाजपा सांसद हुकुम सिंह की सांसद निधि से हो रहा है। रविवार को गांव प्रधान जोनीपाल के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पहुंचकर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग, सड़क चौड़ाई कम करके बनाने और पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


रवि कुमार, चमनलाल ग्राम प्रधान जोनीपाल, पूर्व प्रधान अजब सिंह का आरोप था मिट्टी का भराव न होने से बरसात में कटाव के कारण सड़क खेतों की ओर टूट जाएगी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए निर्माण कार्य में लगे मजदूर मौके से भाग गए। ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान ने बताया सड़क निर्माण में धांधली के संबंध में सांसद और जिलाधिकारी को मिलकर जानकारी देंगे। मौके पर प्रधान जोनीपाल, पूर्व प्रधान अजब सिंह, रविकुमार, नीटू, पाल्ली, चमन सिंह, अंकुर कुमार, प्रमोद कुमार, बबलू, बलराम, सुरेश कृष्णपाल और सुशील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed