{"_id":"570571314f1c1b0270c81333","slug":"rural-suicides-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने आत्महत्या की अनुमति मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण ने आत्महत्या की अनुमति मांगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली शामली में सपा नेता मनीष चौहान और दरोगा के बीच हुए विवाद का मामला ठंडा नहीं पड़ा कि अब जसाला के एक व्यक्ति ने मनीष चौहान और उनके पिता वीरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उसने कहा कि सपा नेताओं से त्रस्त होकर वह परिवार सहित आत्महत्या करना चाहता है। वहीं, सपा नेता ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
जसाला गांव निवासी मेनपाल सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट में तहसील दिवस के दौरान प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 29 जून 2015 को सपा नेता एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह तथा उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने दबाव डालकर उनके खिलाफ बहला फुसलाकर लड़की को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मेनपाल सिंह का कहना है कि उसके बाद भी सपा नेता मामले में दबाव बना रहे हैं, जिसके चलते वह परेशानियों में फंस रहे हैं।
आरोप लगाया कि सपा नेता उनकी हत्या कराकर आत्महत्या का रूप दे सकते हैं। इसी से तंग आकर वह अपने परिवार सहित आत्महत्या करना चाहता हूं। जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
आरोपों के पीछे राजनीतिक साजिश
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने मेनपाल के आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। मेनपाल के परिवार के लोगों ने जसाला गांव निवासी अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद लड़की बरामद हो गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, उसमें उनकी तरफ से पुलिस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। मेनपाल उनके राजनीतिक विरोधियों के चंगुल में फंसकर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।