फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rumors of rumors in the Solution Day

समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

Tue, 16 Jan 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 16 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rumors of rumors in the Solution Day
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना। जिले भर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़  पड़ी। 168 शिकायती पत्रों में मात्र 11 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में 64 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें मौके पर पांच शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने संबंधी अधिकारियों को शिकायतोें का निस्तारण समयावधि में करने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में गढीपुख्ता निवासी अशोक कुमार ने शिकायत में अवगत कराया कि ओबीसी बैंक मालेंडी के शाखा प्रबंधक से कृषि क्रेडिट कार्ड का तीन लाख रुपये का ऋण माफ करने की मांग की है। शामली रेलपार निवासी राजकुमारी पत्नी रमेशचंद, मुनेश, केलादेवी, अलका, किरण, सुनीता, सुरेश वती, राजेशदेवी, बबली संगीता आदि ने ने राशन डीलर पर आरोप लगाया कि राशन डीलर ने 100 राशन कार्डों पर अनाज नही दिया है। 
विज्ञापन


उधर, ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम शिव बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम ने संबधित अधिकारियों को जन समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उधर, कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में आयी 52 शिकायतों में से केवल चार का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कांधला निवासी नारो देवी ने नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed