फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ruckus of Rajput society, clash with police

राजपूत समाज का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of Rajput society, clash with police
थानाभवन (शामली)। नगर के चरथावल रोड पर नवनिर्मित सरकारी गेस्ट हाउस के सामने शनिवार सुबह राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ता और राजपूत समाज के युवाओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने राजा मिहिरभोज के नाम से गुर्जर सम्राट लिखने का विरोध किया। भूख हड़ताल की तैयारी कर रहे इन लोगों का टेंट भी पुलिस ने हटा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर चुनाव में बीजेपी के बहिष्कार की चेतावनी दी। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने में जुटी थी।
विज्ञापन

राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाली 22 सितंबर को सीएम योगी नोएडा के दादरी में राजपूत सम्राट वीर भोज प्रतिहार का अनावरण करेंगे। उनके नाम के आगे गुर्जर वीर लिखकर प्रतिमा का अनावरण करवाया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इसके विरोध में शनिवार को राजपूत उत्थान सभा के सदस्य व राजपूत समाज के युवा थानाभवन स्थित नवनिर्मित गेस्ट हाउस पर पहुंचकर टेंट लगाकर भूख हड़ताल की तैयारी करने लगे। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों का टेंट हटा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। जिससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री समाज की आवाज बनकर मूर्ति स्थापना में गुर्जर सम्राट हटाकर राजपूत सम्राट करने की मांग करें। चेतावनी दी कि यदि राजपूत सम्राट वीर भोज प्रतिहार की प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट लिखा हुआ नहीं हटाया गया, तो बीजेपी का आने वाले चुनाव में बहिष्कार करेगा। यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। मौके पर क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह व स्थानीय पुलिस तथा पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed