{"_id":"585aca0b4f1c1b2410e3921d","slug":"ruckus-cache-after-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं मिलने पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं मिलने पर लोगों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कैश न मिलने पर पीएनबी शाखा पर उपभोक्ताओ ने हंगामा करते जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। बुधवार को कस्बा कांधला में रेलवे रोड स्थित पीएनबी शाखा पर कैश न होने के कारण आक्रोशित उपभोक्ताओ ने हंगामा किया। उपभोक्ता देवेंद्र, नीटू, कैलाश, राजकुमार, सतेंद्र, आदि ने बताया कि बीते चार दिनों से वह अपना पैसा लेने के लिए बैंक पर आ रहे हैं, लेकिन रोजाना किसी न किसी कारण के कैश नहीं दिया जा रहा।
गुस्साए उपभोक्ताओ नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने से फोर्स बुलवाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई राशिद अहमद ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर जाम खुलवाया।
दोपहर बाद बैंक में कुछ उपभोक्ताओं को पैसा वितरित किया। उधर, एलम स्थित पीएनबी, भारतीय स्टेट बैंक, गंगेरू पीएनबी, कांधला के कार्पोरेशन बैंक, यूको बैंक सहित अन्य बैंकों में ग्राहकों को दो दो हजार तो किसी बैंक शाखा में छह हजार रूपए वितरित किए गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों और पुलिस में हुई नोकझोंक
गढ़ीपुख्ता। बुधवार को कस्बे के पीएनबी शाखा पर गढ़ीपुख्ता, पुरमाफी, हसनपुर, कैल शिकारपुर आदि गांव वालों ने बैंक में पैसे न मिलने को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनका नंबर कैश के लिए बुधवार को आता है लेकिन जब भी आते हैं तो कैश नहीं मिलता है।
पिछली बार भी पैसे नहीं मिले थे। आरोप लगाया कि बैंक के अंदर स्टाफ अपने परिचित लोगों को रात में पैसे बांटते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो लोगों की उनसे भी नोकझोंक हुई। ग्राहक ने बैंक से अपने खाते में अपने आवश्यक कार्य के लिए 24000 देने की मांग की।