{"_id":"67b386c4e8c35655d30f5835","slug":"ruckus-at-the-police-station-in-protest-against-making-objectionable-remarks-on-great-men-shamli-news-c-26-1-smrt1048-137110-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महापुरुषों पर आपित्तजनक टिप्पणी करने के विरोध में थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महापुरुषों पर आपित्तजनक टिप्पणी करने के विरोध में थाने पर हंगामा
विज्ञापन
गढ़ी पुख़्ता थाने में हंगामा करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता l संवाद
गढ़ीपुख्ता। गांव पेलखा में दो किशोर भाइयों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेड़कर, संत रविदास, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर फाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वाीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कायकर्ताओं और समाज के लोगों ने गढ़ीपुख्ता थाने का घेराव कर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
सोमवार को वायरल वीडियो में दोनों किशोर भाई महापुरुषों व राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के गांव में लगे पोस्टरों को लेकर जातिसूचक शब्द और अभद्र टिप्पणियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और समाज के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में अक्षय बोकाडिया निवासी गांव दुलावा की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी भाइयों की उम्र 16-17 वर्ष के आसपास बताई गई हैं
विज्ञापन
इस अवसर पर बाबा कमलनाथ, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुर, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रभात अनुज भारती, नीटू गौतम, अक्षय बोकाड़िया, राजकुमार, सफीक, बलराम, राहुल, सचिन जयंत, मनोज लांबा, कर्मवीर, मोहन प्रधान, अतुल पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।