फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RTPCR test of only 20 samples is being done in the laboratory

बीएसएल-2 प्रयोगशाला में मात्र 20 सैंपलों की हो रही आरटीपीसीआर जांच

Thu, 09 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
RTPCR test of only 20 samples is being done in the laboratory
बीएसएल-2 प्रयोगशाला में मात्र 20 सैंपलों की हो रही आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

शामली। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की देश में दस्तक होने से तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। जिले में बीएसएल-2 प्रयोगशाला चालू हो गई है, लेकिन एक दिन में मात्र 20 आरटीपीसीआर सैंपलों की ही जांच हो पा रही है। जबकि रोजाना लगभग एक हजार सैंपल लेने का लक्ष्य जिले को मिला है। आरएनए एक्सट्रक्शन प्लेट न मिलने के कारण मैन्युअल जांच हो रही है।
लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 नवंबर को जनपद के गांव जसाला में कोरोना की आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला का वर्चुअल उद्घाटन किया था। उद्घाटन के 13 दिन बाद तीन नवंबर को प्रयोगशाला में सैंपलों की जांच मैन्युअल तरीके से शुरू हुई थी। आठ दिन बाद भी सैंपलों की जांच मैन्युअल हो रही है। जिस कारण एक दिन में मात्र 20 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो पा रही है। इसकी वजह प्रयोगशाला को आरएनए एक्ट्रक्शन प्लेट नहीं मिलना बताया गया है। यह प्लेट मशीन में लगाई जाएगी। इसके लगने पर सैंपलों की जांच ऑटोमेटिक तरीके से होगी।
विज्ञापन

प्लेट न मिलने के कारण आरटी पीसीआर जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजे जा रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन की दस्तक और आसपास के जिलों व राज्यों में कोरोना के केस मिलने से तीसरी लहर का अंदेशा जताया जाने लगा है। जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. जगमोहन ने बताया कि बीएसएल-2 प्रयोगशाला में अभी 20 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच मैगनेटिक मैन्युअल तरीके से हो रही है। अभी तक आरएनए एक्ट्रक्शन प्लेट नहीं मिली है। यह प्लेट मिलने पर सैंपलों की जांच ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed