फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 7 crore spent, building ready, but DIET project stalled pending approval of posts

Shamli News: 7 करोड़ खर्च, भवन तैयार, पदों की मंजूरी के इंतजार में अटका डायट

Fri, 30 Oct 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 7 crore spent, building ready, but DIET project stalled pending approval of posts
शामली। जिले में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का भवन तैयार होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं हो पाया है। थानाभवन क्षेत्र के मारूखेड़ी गांव में करीब सात करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बने भवन को तैयार हुए लगभग एक साल हो चुका है। हैंडओवर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई, लेकिन प्राचार्य और प्रवक्ताओं समेत 41 पदों के सृजन की मंजूरी नहीं मिलने से संस्थान शुरू होने की राह देख रहा है।
विज्ञापन

शामली जिला बनने के 16 साल बाद भी जिले का डायट मुजफ्फरनगर में संचालित हो रहा है। स्थानीय स्तर पर संस्थान शुरू होने से प्रशिक्षु शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन शासन स्तर पर पदों और बजट की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण इंतजार लंबा होता जा रहा है। उधर, भवन की चहारदीवारी के लिए 31 लाख रुपये का बजट अभी स्वीकृत नहीं हो सका है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर हेमंत सुंदरियाल के अनुसार बजट मिलने के बाद चहारदीवारी का निर्माण कराया जा सकेगा। डायट प्राचार्य डॉ. हरिकेश यादव ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2027 में संस्थान शुरू हो सकता है। इसके लिए शासन की वित्तीय समिति से प्राचार्य, प्रवक्ता समेत 41 पदों और आवश्यक बजट की मंजूरी मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed