फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 25 lakh recovered from two luxury vehicles

दो लग्जरी गाड़ियों से 25 लाख रुपये बरामद

Fri, 06 Nov 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rs 25 lakh recovered from two luxury vehicles
कांधला (शामली)। गांव भभीसा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों में सवार चार लोगों से 25 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। उनके पास से कुछ बिल मिले हैं। पुलिस पूछताछ में चारों लोग रुपयों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने बरामद नकदी की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भभीसा चेक पोस्ट पर चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को बुढ़ाना की और दो लग्जरी गाड़ियों में चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ियों को रोककर चेकिंग की तो 25 लाख 42 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने चारों लोगों से बरामद रुपयों के बारे में जानकारी की तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन

पकड़े गए चारों लोगों ने अपने नाम अखलाक निवासी सराय बहलीन मेरठ, वसीम निवासी बनी इस्राइल लिसाड़ी गेट मेरठ, सुल्तान निवासी बीएस पैलेस के सामने लिसाड़ी गेट मेरठ और रऊफ निवासी हुसैनाबाद थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर बताया है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि चारों के पास से बरामद बिलों के संबंध में जीएसटी तथा नकदी के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। दोनों विभागों के अधिकारियों के जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed