फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 22 crore will be spent on beautification at Shamli railway station

Shamli News: शामली रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 22 करोड़ रुपये

Fri, 19 May 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rs 22 crore will be spent on beautification at Shamli railway station
शामली रेलवे स्टेशन
- अमृत भारत योजना में रेलवे स्टेशन का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

- 15.50 कराेड की लागत से 12 मीटर चौड़ाई का बनेगा फुटओवर ब्रिज
- एक जुलाई के बाद निर्माण एजेंसी शुरू करेगी कार्य
अमर उजाला पड़ताल
इंद्रपाल सिंह पांचाल
फोटो समाचार
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन 22 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। 6.50 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन कार्यालय भवनों का सुधार होगा। 15.50 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ाई का फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होगा। उत्तर रेलवे की गज शिक्त यूनिट की ओर से टेंडर निकाला गया। जुलाई माह से ठेकेदार नामित होने के बाद शामली रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण का कार्य शुरु हो जाएगा।
इस साल जनवरी माह में शामली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने के लिए रिपोर्ट मांगी गई थी। गत 25 जनवरी के आसपास शामली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की रिपोर्ट पर आम बजट 2023 से पूर्व शामली समेत 32 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करके सूची जारी कर दी गई थी। अमृत भारत योजना में शामिल शामली समेत 32 रेलवे स्टेशनों में विकास कार्य कराए जाने के लिए ले आउट तैयार करने के लिए रेलवे की गज शक्ति यूनिट को जिम्मेदारी गई थी। जिसने शामली समेत कई रेलवे स्टेशनों का ले आउट तैयार करके ठेकेदार नियुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना में शामिल होने के बाद शामली रेलवे स्टेशन का दिल्ली जोन के रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी, दिल्ली मंडल के रेलवे प्रबंधक डिंपी गर्ग, दिल्ली-शामली, सहारनपुर खंड और मेरठ खंड के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर चुके है। अमृत भारत योजना में शामिल शामली समेत रेलवे स्टेशन का कंसलटेंट एजेंसी की ओर से सुंदरीकरण का लेआउट तैयार कर चुकी है। दिल्ली मंडल के रेलवे प्रबंधक डिंपी गर्ग के मुताबिक अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन पर 22 करोड़ रुपये सुंदरीकरण पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 6.50 करोड रुपये शामली रेलवे स्टेशन की कार्यालय भवनों का सुधार पर खर्च होंगे। इसमें यात्रियों की सुविधाओं के लिए वेटिंग हाल, शौचालय, पार्किग एरिया को विकसित होगा। रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकासी द्धवार पर आधुनिक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जीपीएस आधारित रेलवे प्लेट फार्म, घडियां लगाई जाएगी। विशेष अतिथि भवन में टीवी एलडी लगाई जाएगी। रेलवे स्टेशन पर सवारियों को आने जाने के लिए 15.50 करोड़ रुपये की लागत से शामली रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ाई का फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि शामली रेलवे स्टेशन पर सवारियों के आवागमन के लिए शामली चीनी मिल के सामने प्रवेश द्वार के आगे आरक्षण कार्यालय भवन के पास सीमेंट का रेलवे पुल है, जो सवारियों को रेलवे स्टेशन के प्रथम प्लेट फार्म को जोड़ता है।

दूसरा लोहे का पुल रेलवे स्टेशन रेलपार कालोनी और और शामली शहर में आने के लिए बना है। 12 मीटर का फुट ओवर ब्रिज शामली रेलवे स्टेशन पर तीसरा होगा। गज शिक्त यूनिट दिल्ली के अफसरों के मुताबिक एक जुलाई के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर ले आउट के मुताबिक कार्य शुरू कर देगी।

शामली रेलवे स्टेशन

शामली रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed