फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rotract Club became the winner in Badminton

बैडमिंटन प्रतियोगिता में रोट्रेक्ट क्लब चंदौसी बना विजेता

Thu, 12 Aug 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rotract Club became the winner in Badminton
शामली मदरलैंड पब्लिक स्कूल रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
बैडमिंटन में रोट्रेक्ट क्लब बना विजेता
विज्ञापन

शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली में रोटरी क्लब शामली द्वारा युवा दिवस के अवसर पर मंडलीय रायला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के दोनों मुकाबलों में रोट्रेक्ट क्लब चंदौसी ने जीती।
कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ असिस्टेंट गवर्नर सुनील अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि गवर्नर डीके शर्मा रहे। मेरठ से आए रोट्रेक्टर बच्चों ने गणेश वंदना की। जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने योग के महत्व को योग की विभिन्न क्रियाओं द्वारा बताया गया। रायला चेयरमैन विकास चौधरी ने युवाओं को खेलकूद के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब शामली के अध्यक्ष सुधाकर आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्लब द्वारा यूथ डे पर मंडल 3100 के विभिन्न नगर मेरठ, बुलंदशहर, चंदौसी, मुजफ्फरनगर व शामली के रोट्रेक्ट व इंट्रेक्ट क्लब के युवा सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा एवं बच्चों की बहुमुखी प्रतिभाओं को विकसित करना है। कार्यक्रम में कई खेलों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के दोनों मुकाबलों लड़के और लड़कियों में रोट्रेक्ट क्लब चंदौसी ने जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी प्रतियोगिता जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने जीती, जबकि दूसरे स्थान पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे। मंडलीय रोट्रेक्ट चेयरमैन आशीष धस्माना, मंडलीय रायला चेयरमैन पृथ्वीश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जैन मौजूद रहे। संचालन अजय गुप्ता ने किया। मौके पर गुरमुख सिंह, प्रशांत जैन, मदरलैंड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन चेतन मुंजाल, अमर जैन, विनय गोयल, प्रदीप सिंघल, विशाल गुप्ता, लवली जैन, नवनीत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed