{"_id":"6862e0589a4ea7f29a008aba","slug":"roop-singh-received-death-threat-accused-of-firing-shamli-news-c-26-1-aur1003-144806-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मंगल तिलक लगाकर होगा स्वागत, खीर, हलवा मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मंगल तिलक लगाकर होगा स्वागत, खीर, हलवा मिलेगा
विज्ञापन
शामली। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहली जुलाई से परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन शुरू होगा, तो नव प्रवेशित बच्चों का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्कूलों में पहले दिन बच्चों का रोली व तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों को सजाया जाएगा और मिड-डे मील में विशेष रूप से खीर व हलवा परोसा जाएगा।
मंगलवार एक जुलाई से परिषदीय स्कूल खुलने जा रहे हैं। जिसके चलते स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा द्वारा जारी निर्देशों के तहत छुट्टियों के बाद स्कूलों को सजाने, रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और रंगोली के माध्यम से उत्सव जैसा वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभारी जेएस शाक्य ने भी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर यह कहा गया है कि विद्यालय तैयार हों और बच्चों के स्वागत में कोई कसर न छोड़ी जाए। बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों से दिए गए निर्देशों के अनुसार ही बच्चों को पहले दिन स्वागत के बाद मिड-डे मील में खीर या हलवा खिलाने के लिए कहा है।
बच्चों ने भी स्कूल खुलने से पहले ही सभी तैयारी पूरी कर ली है। गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना-नानी या अन्य स्थानों पर घूमने गए बच्चे घर वापस आ चुके हैं। सोमवार को बच्चे कॉपी-किताब समेटते हुए बैग सहेजने में जुटे रहे।