फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Room inspectors will have online duty in UP board exam

Shamli News: यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ऑनलाइन ड्यूटी

Fri, 15 Dec 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 15 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Room inspectors will have online duty in UP board exam
- माध्यमिक विद्यालयों का मानव संपदा पर पोर्टल पर डाटा हो चुका अपलोड
विज्ञापन

- पिछले साल कक्ष निरीक्षकों की जिला स्तर पर लगाई गई थी ऑफलाइन ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। वित्तविहीन को छोड़कर सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर पहले ही अपलोड हो चुका है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑफलाइन जिलास्तर से ही लगाई गई थी।
यूपी बोर्ड की 2024 की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चलेगी। जिले की जनपद स्तरीय समिति द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के बाद 33 परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर बोर्ड को भेजी गई है। बोर्ड से परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगनी बाकी है। माध्यमिक विद्यालयों में भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाए जाने की गाइड लाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन ड्यूटी के लिए शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर पहले ही अपलोड हो चुका है। बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक विद्यालयाें के शिक्षक कम पड़ने पर वित्तविहीन विद्यालयों और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाती है। अभी तक वित्तविहीन विद्यालयों और परिषदीय विद्यालयाें का डाटा अभी नहीं मांगा गया है और न ही इस संबंध में अभी तक बोर्ड ने गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि जिले में 33 परीक्षा केंद्रों की सूची जनपद स्तर से फाइनल कर बोर्ड को भेजी जा चुकी है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाए जाने की गाइड लाइन है। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर पहले से ही अपलोड है। वित्तविहीन व परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के बारे में अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैंं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के संंबंध में बोर्ड की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed