फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rohit, alias Ladla, arrested for his involvement in the conspiracy behind the Ankit Baliyan murder case.

Shamli News: अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rohit, alias Ladla, arrested for his involvement in the conspiracy behind the Ankit Baliyan murder case.
हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रोहित ने ही हत्याकांड के शूटर मोहित को गोगी गैंग के भोलू शाहपुरिया से मिलवाया था। इसके बाद हत्या के लिए बनाई योजना में वह शामिल रहा।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे जिम से बाहर निकलते ही चार शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सतबीर फौजी की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्याकांड के पांच दिन बाद 31 अगस्त की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर मोहित और सुमित मारे गए थे।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अंकित हत्याकांड की साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला निवासी ग्राम उल्देपुर ठरू थाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि रोहित ने मुठभेड़ में मारे गए मोहित का गोगी गैंग के राहुल उर्फ भाेलू शाहपुरिया से संपर्क कराया था। इसके बाद हत्याकांड की योजना बनाने में भी रोहित शामिल रहा। रोहित से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक लाख के इनामी दो शूटरों समेत तीन आरोपी हो चुके भगोड़ा घोषित
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में वांछित चल रहे शूटर करनाल निवासी सत्यम कादियान व आर्यन संधु और गोगी गैंग के राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया निवासी मुरथल पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस की लगातार तलाश के बाद भी तीनों आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर तीनों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा हो चुका है। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और न्यायालय में पेश न होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित कर उनके विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
भोलू शाहपुरिया ने पोस्ट वायरल कर ली थी हत्या की जिम्मेदारी
अंकित की हत्या के बाद उसी रात को हरियाणा निवासी भोलू शाहपुरिया ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की थी। वायरल पोस्ट में कहा था कि अंकित बालियान ने भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गीत गाया था। उनके विरोधी गैंग के कहने पर अंकित ने यह गीत उनके गैंग के पूर्व सरगना जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या को लेकर बनाया है। पुलिस जांच में भोलू शाहपुरिया हत्या का मुख्य साजिशकर्ता आया है। इसके अलावा करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और तिहाड़ जेल में बंद रोहित भी शामिल होना सामने आया है।

खाप चौधरियों ने पांच अक्तूबर तक का पुलिस को दे रखा समय
अंकित हत्याकांड को लेकर कलक्ट्रेट में डीएम आलोक यादव व एसपी एनपी सिंह के साथ खाप चौधरियों के साथ करीब 17 दिन पहले वार्ता हुई थी। खाप चौधरियों ने अधिकारियों ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। खाप चौधरियों ने पुलिस को पांच अक्तूबर तक का समय दिया था और इस समयवाधि में पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने पंचायत कर आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी दी थी।

हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।

हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।

हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।

हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।

हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।

हरियाणावी गायक अंकित बालियान का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed