फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rock Gold team's dominance in Taekwondo

ताइक्वांडो में रॉक गोल्ड की टीम का दबदबा

Tue, 25 Apr 2017 12:30 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rock Gold team's dominance in Taekwondo
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नॉर्थ जोन स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो में रॉक गोल्ड की टीम ने दबदबा बनाया। रॉक गोल्ड एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम रहे। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है।
विज्ञापन


कड़ी मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलती है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मोहम्मद कय्यूम तथा प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में खो खो में देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज बनत ने प्रथम, दिल्ली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में प्राइड एकेडमी डांगरोल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं, सीनियर वर्ग में संभल से आई टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ताइक्वांडो में रॉक गोल्ड एकेडमी की टीम ने कब्जा लिया। वहीं, सिल्वर बेल्स की टीम ने एथलेटिक्स में ट्राफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शुभम जावला, अमन जावला, वैष्णवी वालिया, नबील खान, अनमोल गहलोत, रिजवान, पुष्कर, वाषु वर्मा, दानिश चौधरी ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। विद्यालय प्रबंधक सुनील गोयल, शिखर गोयल, आयोजक इमरान चौधरी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन वासु भवरा ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed