फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robbery from bike rider

बाइक सवार से लूटपाट

Mon, 18 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Robbery from bike rider
बाइक सवार से लूटपाट
विज्ञापन

कैराना। कांधला रोड पर ऊंचा गांव नहर के पास बदमाशों ने बाइक सवार को तमंचे से आतंकित करते हुए 21 हजार रुपये नगदी और बाइक लूट ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
सोमवार शाम करीब छह बजे भूरा निवासी फुरकान बाइक से कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत जा रहा था। ऊंचागांव से पहले नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फुरकान की बाइक में साइड मार कर रोक लिया। उसे तमंचे से आतंकित करते हुए 21 हजार रुपये और बाइक लूटकर फरार हो गए। फुरकान ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खेत पर बने कमरे से हजारों का सामान चोरी
कैराना। दो दिन पूर्व रात्रि में चोरों ने किसान के खेत पर बने कमरे का दरवाजा तोड़कर सबमर्सिबल का हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार को ग्राम अकबरपुर सुनहटी निवासी किसान जहांगीर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व शाम के समय वह अपने खेत से घर आ गया था, तभी रात्रि में चोरों ने उसके खेत पर बने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया तथा उसमें रखा 20 मीटर केबल, एक ऑटोमेटिक, एक स्प्रे मशीन व अन्य सामान चोरी कर लिया। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed