{"_id":"695ab5ffbf4a4c2f6a06d8a4","slug":"robber-carrying-reward-of-rs-25000-injured-in-encounter-shamli-news-c-29-1-smrt1037-162307-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 25 हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 25 हजार का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी मेरठ निवासी परवेज आलम उर्फ टेप पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस को चेन लूटने व खतौली पुलिस को बाइक चोरी के मामले में आरोपी की तलाश थी।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार व उनकी पुलिस टीम ने संधावली अंडर पास के पास चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से आए बाइक सवार युवक को रोकना चाहा तो वह बाइक वापस मोड़ कर भागने लगा। उसने पुलिस पर तमंचे से गोली चलाई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। आरोपी युवक मूल रूप से करियप्पा स्ट्रीट खन्ना की कोठी रजबन बाजार सदर बाजार मेरठ का रहने वाला है। हाल में वह सेक्टर 13 शास्त्रीनगर में रहता है। उससे तमंचा व बिना नंबर की बाइक मिली है। चेन लूट के मामले में उस पर सिविल लाइन थाने से 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वह अपने वकील से मिलने के लिए आ रहा था।