फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways system reduced in front of the crowd

भीड़ के आगे कम पड़ गई रोडवेज की व्यवस्था

Mon, 16 Nov 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways system reduced in front of the crowd
कैराना में भैयादूज पर बस की छत पर सफर करती सवारिया - फोटो : SHAMLI
भीड़ के आगे कम पड़ गई रोडवेज की व्यवस्था
विज्ञापन

शामली। इस साल भैया दूज पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों की भीड़ बसों में उमड़ पड़ी। सड़कों पर निजी वाहनों की भरमार के बावजूद रोडवेज बसों में यात्रियों की बीते तीन साल में सबसे ज्यादा भीड़ रही। शामली रोडवेज बस स्टैंड के अंदर और बाहर सड़क पर सवारियों की भीड़ के आगे रोडवेज बसें कम पड़ र्गइं। मेरठ-करनाल मार्ग पर जाम लगने से शहर में प्रवेश करने के बाद रोडवेज बसें 30-40 मिनट में बस स्टैंड तक पहुंच पाईं। इसके साथ ही प्राइवेट वाहनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही।
भैया दूज पर दिल्ली रोड बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत की ओर से आधा घंटे लेकर 40 मिनट तक रोडवेज बसें बस स्टैंड तक पहुंच पाती। दो मिनट में रोडवेज की बसें यात्रियों से भर जाती। भैयादूज के दिन मेरठ-करनाल पर पूरे दिन जाम रहने से सवारियों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। जाम के कारण देर से रोडवेज बसें अड्डे में आती। सवारियों को पूरे दिन परेशानी रही। हालात यह बन गए कि सवारियों की भीड़ के आगे यूपी रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। सवारियों को दूूसरी बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि शामली से गुजरने के लिए रोडवेज की 150 बसें की व्यवस्था करते हुए 250 ट्रिप का लक्ष्य दिया था। त्योहारों पर बसों में पहले से ही काफी मारामारी चल रही थी, लेकिन भैयादूज पर सबसे ज्यादा सवारियां दिल्ली की ओर से आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे के केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि सवारियों की भीड़ ने पिछले तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। रोडवेज की बसों में भीड़ बढ़ने का कारण दिल्ली और सहारनपुर की ट्रेनों का संचालन न होना माना गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल रोडवेज की 23 बसों से अच्छी आय हुई है। गत वर्ष गोवर्धन के दिन 3.12 लाख रुपये, भैयादूज से अगले दिन 3.59 लाख रुपये की आय हुई थी। इस साल दिवाली से एक दिन 3.71 लाख रुपये और गोवर्धन के दिन चार लाख रुपये और भैयादूज की आय चार लाख रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

-
दिवाली प्रोत्साहन योजना में शामली डिपो की आय
तिथि आय लाख में
12 नवंबर 3.14 लाख रुपये
13 नवंबर 3.71 लाख रुपये
14 नवंबर 3.23 लाख रुपये
15 नवंबर 3.59 लाख रुपये
16 नवंबर 04 लाख से अधिक का अनुमान

शामली-धीमानपुरा मार्ग पर वाहनों से लगा जाम।

शामली-धीमानपुरा मार्ग पर वाहनों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर  यात्रियों की लगी भीड़।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ते यात्री।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ते यात्री।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed