{"_id":"57a8cdb74f1c1bb661ee4a27","slug":"roadways-run-scheme-on-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर ज्यादा बसें दौड़ाएगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर ज्यादा बसें दौड़ाएगा रोडवेज
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में भाई-बहन के प्यार के त्योहार रक्षा बंधन पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम चालकों, परिचालकों एवं डिपो कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना संचालित करेगा।
यह 16 से 21 अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही इस अवधि में त्योहारी भीड़ को देखते हुए चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों के अवकाश बंद कर दिए गए हैं। त्योहारी मौके पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाकर उन्हें अधिक दौड़ाया जाएगा।
रक्षा बंधन का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर भाई-बहनों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए ही परिवहन निगम मुख्यालय ने प्रोत्साहन योजना के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत बसों को लगातार अधिक दूरी चलाने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
ज्यादा काम करने पर कार्यशाला कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। शामली डिपो के एआरएम पीके सिंह और स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि डिपो में 22 अनुंबधित बसे हैं। डिपो की बसों को योजना में शामिल किया जाएगा।