{"_id":"605d50c2b285607dbbf0d29ebd72bdc1","slug":"roadways-employees-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मचारी
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार के रोड एंड सेफ्टी ट्रांसपोर्ट बिल 2014 के विरोध में उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों का चक्का जाम होने से यात्री पूरे दिन परेशान रहे। शामली डिपो परिसर में चालकों, परिचालकों और डिपो कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बिल 2014 को वापस लेने की मांग की।
केंद्र सरकार के रोड एंड सेफ्टी ट्रांसपोर्ट बिल 2014 के विरोध में उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर रोडवेज के चालकों के मंगलवार की मध्यरात्रि हड़ताल पर चले जाने से रोडवेज की अनुबंधित बसें डिपो में खड़ी हो गई। बुधवार को रोडवेज बसों की हड़ताल से दिल्ली- शामली, सहारनपुर, मेरठ- शामली, शामली से पानीपत, शामली से म़ुजफ्फरनगर, शामली से जलालाबाद गंगोह मार्ग, शामली से झिंझाना- ऊन, बिडौली मार्ग पर रोडवेज की बसें न चलने से यात्री परेशान रहे।
हड़ताली कर्मियों ने निगम के शामली डिपो परिसर में प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह और मंत्री नरेश कुमार ने बताया रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल 2014 के लागू होते ही स्कूटर चालक, मोटर साइकिल चालक, टैंपू - टैक्सी चालक, ट्रक चालक बस चालक को परेशानी में डालने वाला होगा। उन्होंने रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल 2014 को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
इसमें नरेश कुमार, राजेश चौहान, महीपाल सिंह, सतेंद्र प्रधान, ब्रजपाल सिंह, विक्रम सिंह, जसवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र चौहान, हरवीर सिंह, अनंगपाल सिंह आदि रहे। दूसरी तरफ रोडवेज बसों की हड़ताल के कारण प्राइवेट वाहनों की चांदी बनी रही। आसपास गांव जाने के लिए लोगों को छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
शामली जिले को दस लाख रुपये का घाटा
शामली। परिवहन निगम के शामली बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया बिल 2014 के विरोध में शामली- मेरठ मार्ग की 18 बसें, शामली से सहारनपुर मार्ग पर 50 बसें, शामली- मुजफ्फरनगर मार्ग की 30 बसें, शामली- लोनी मार्ग की 60 रोडवेज बसें, शामली डिपो की 17 अनुबंधित बसें खड़ी होने से शामली जिले में रोडवेज बसो का संचालन बंद होने से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया शामली डिपो की 17 अनुबंधित बसों से दो लाख रुपये , शामली- शाहदरा लोनी की 48 मिनी बसों से तीन लाख का नुकसान शामिल रहे।
सहारनपुर रीजन में 30 लाख रुपये का घाटा
शामली। परिवहन निगम के आरएम अतुल जैन ने बताया सहारनपुर परिक्षेत्र में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलों में 450 रोडवेज बसों में 350 रोडवेज बसें प्रभावित रही है। उन्होंने बताया मंडल मे 700 चालकों के हड़ताल पर जाने से 30 लाख रुपये का घाटा हुआ है।