{"_id":"620fe0a7c05a866629534434","slug":"roadways-buses-went-to-the-elections-the-passengers-on-the-roads-are-suffering-shamli-news-mrt5774731126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गई रोडवेज बसें, सड़कों पर यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गई रोडवेज बसें, सड़कों पर यात्री बेहाल
विज्ञापन
गुरुद्वारा तिराहे पर बसों के इंतजार में सड़क पर परेशान खड़े यात्री।
- फोटो : SHAMLI
शामली। चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से सड़कों पर यात्री बेहाल हैं। उन्हें घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। आसपास के जिलों की बसें चुनाव में गई है। जो शामली से होकर गुजरती थी। अब सभी रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं प्राइवेट बस और टेंपो में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। शुक्रवार को भी बस अड्डों पर खड़े होकर लोग विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे। यात्रियों का कहना था कि यदि रोडवेज बस नहीं मिलेगी तो प्राइवेट बस या टेंपो से जाना मजबूरी बन जाएगी।
मैं थानाभवन जाने के लिए करीब 45 मिनट से बस के इंतजार में खड़ा हूं। यदि कुछ देर और बस नहीं आई तो प्राइवेट बस से जाना पड़ेगा। कब तक इंतजार करते रहेंगे। प्राइवेट बस चालक मनमानी करते हैं। यात्रियों को ठूंस कर बसों में भरा जाता है।
- सौरभ राणा, थानाभवन।
मुझे जलालाबाद जाना था। करीब एक घंटा बसों की इंतजार में हो गया। कुछ बस आई तो उनमें पैर रखने की भी जगह नहीं थी। बसों की कमी के चलते काफी समय बर्बाद हो रहा है। बसों में भीड़ के चलते महिलाओं को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
मकसूद मुखिया, जलालाबाद।
हरियाणा जाने के लिए बस का आधे घंटे से इंतजार कर रहा हूं। जब बस अड्डे पर आया था तो एक बस खड़ी थी, लेकिन उसमें सीट खाली नहीं थी। अब सोच रहा हूं प्राइवेट बस से चला जाऊं। उसमें भी भरोसा नहीं है कि सीट मिलेगी या नहीं मिलेगी।
- आजाद राणा, हरियाणा।
मुझे दखौड़ी जाना था, काफी देर से बस का इंतजार कर रहा हूं। जो बस आती हैं, उनमें भीड़ के चलते चढ़ना भी मुश्किल हो जाता है। टेंपो चालक मनमानी करते हुए अधिक किराया मांगते हैं। शाम होने पर तो प्राइवेट बसें भी नहीं मिलती है।
आबिद हसन, दखौड़ी जमालपुर।
193 यूपी रोडवेज की बस दस मार्च तक अधिग्रहण
सहारनपुर परिक्षेत्र से कुल 193 यूपी रोडवेज की बसों का अधिग्रहण किया है। जिसमें सहारनपुर की 50, मुजफ्फरनगर की 68, छुटमलपुर की 23 और खतौली की 48 बसें शामिल हैं। अधिग्रहीत की गई बस 10 मार्च के बाद जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी। 10 मार्च के बाद ही इस समस्या का समाधान हो पाएगा।-राजेंद्र चौहान, रोडवेज बस अड्डा प्रभारी।