{"_id":"57f2ad4e4f1c1b8b3226fe5e","slug":"roadways-buses-to-the-divine-will-shakunbri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रोडवेज बसें शामली से सीधे मां शाकुंभरी देवी के दरबार में जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रोडवेज बसें शामली से सीधे मां शाकुंभरी देवी के दरबार में जाएंगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 04 Oct 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
शामली । मां शाकुंभरी देवी मेला पर्व के दौरान रोडवेज की बसों का संचालन हो पाएगा। बीस बसों में दो रोडवेज बसें शामली से सीधे मां शाकुंभरी देवी के दरबार में जाएंगी। सोमवार को रोडवेज के आरएम और आरटीओ सहारनपुर के बीच हुई बैठक में यह सहमति हुई है कि मां शाकुंभरी देवी के लिए नवरात्र में
रोजाना के बजाय मेला पर्वों की तिथियों पर रोडवेज अपनी बसों का संचालन कर पाएगा।
शारदीय मां दुर्गा नवरात्र में परिवहन निगम की ओर से मां शाकुंभरी देवी दर्शन के लिए रोडवेज बसों को प्रतिदिन संचालन के प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए 20 परमिट दिलाने की मांग की जा रही थी। लेकिन निजी बसों की आमदनी पर असर और आरटीओ के तबादले के कारण यह काम अटका हुआ था।
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने आरटीओ सहारनपुर के बीच सोमवार को बैठक आयोजित की।
इसमें मां शाकुंभरी देवी मेला पर्वों की तिथियों पर रोडवेज बसो का संचालन की स्वीकृति दी गई है। आरएम ने बताया कि मां शाकुंभरी देवी के लिए परमिट दिए जाने के लिए आवेदन किए गए हैं। दो-तीन दिन में परमिट जारी हो जाएंगे।