{"_id":"5e56bf968ebc3ef37f4d6db5","slug":"roadways-buses-are-not-going-to-delhi-bus-base-shamli-news-mrt4710081176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बस अड्डे तक नहीं जा रही रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बस अड्डे तक नहीं जा रही रोडवेज बसें
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अडडे पर सुनसान पडा बस अडडा
- फोटो : SHAMLI
दिल्ली बस अड्डे तक नहीं जा रही रोडवेज बसें
शामली। दिल्ली के बिगड़े हालात से लोग काफी परेशान हैं। कई परिवारों में शादियां हैं, लेकिन दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार वहां के माहौल की वजह से आने से कतरा रहे हैं। इसी तरह कुछ लोगों की रिश्तेदारियों में वहां शादी हैं ,यहां से भी लोग जाने की हिम्मत नहीं कर रहे। यही वजह है कि बुधवार को रेल और बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही।
शहर की कमला कालोनी निवासी आरती गोयल ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी शाहदरा में हैं। वहां पर 27 फरवरी की शादी है, उन्हें आज ही वहां जाना था, लेकिन शाहदरा के आसपास ही हिंसा हुई है इसलिए वे नहीं जा सके। फोन पर वहां बात की तो उन्होंने बताया कि शाहदरा के आसपास के ही इलाकों में कर्फ्यू लगा है। कई रिश्तेदार नहीं आए हैं। शहर के माजरा रोड निवासी प्रवीण संगल, संजय बंसल ने बताया कि उन्हें आज गाजियाबाद एक शादी में जाना था, लेकिन वहां भी शाहदरा से होकर गुजरना पड़ता है। इसी वजह से जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। इसी तरह कई लोगों के यहां शादी में दिल्ली और शाहदरा रहने वाले रिश्तेदार आने से मना कर चुके हैं।
ट्रेन, बसों में यात्रियों का टोटा
शामली। दिल्ली के माहौल के चलते ट्रेन और बसों में भी यात्रियों की कमी रही। बुधवार को शहर के दिल्ली बस स्टैंड पर दिल्ली जाने वाली अधिकांश बसें खाली थी। बस परिचालक ने बताया कि दिल्ली में हिंसा की वजह से लोनी से पहले पुश्ते पर ही अनुबंधित बसों को रोका जा रहा है। हालांकि कुछ रोडवेज बसों को आगे भेजा गया, लेकिन वह भी सीधे दिल्ली बस अड्डे नहीं जा रही। कुछ को लोनी डिपो रोका गया तो कुछ बसें शाहदरा के इलाकों की बजाय दूसरे रास्तों पर आनंद विहार की ओर से दिल्ली बस अड्डे तक निकाली गई। दिल्ली-सहारनपुर रूट पर ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन इनमें भी अपेेक्षाकृत यात्री कम रहे। माहौल की वजह से यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के माहौल की वजह से बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम है। बसें सीधी भी दिल्ली अंतरराज्जीय बस अड्डे तक नहीं जा रही। इस कारण बुधवार को यात्रियों की संख्या दोपहर तक 30 प्रतिशत तक कम रही । रोडवेज की प्रतिदिन की आय करीब 2.80 है यदि वहां जल्द माहौल नहीं सुधरा और यात्री कम रहे तो आय कम हो सकती है।
राजेंद्र कुमार ,वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शामली डिपो
रोहित अग्रवाल