{"_id":"5f2c4a148ebc3eaae33207c1","slug":"roadways-bus-dumper-collision-injuries-to-many-passengers-shamli-news-mrt4949902159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और डंपर की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और डंपर की भिड़ंत
विज्ञापन
रोडवेज बस-डंपर की भिड़ंत, कई सवारियों को भी आई चोटें
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम के समीप रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं है। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां से दोनों चालकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में रोडवेज परिचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे लोनी डिपो की बस शामली की ओर से लोनी जा रही थी। जब बस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कस्बा एलम नाला फाटक के समीप पहुंची, तो सामने से आ रहे डंपर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार करीब नौ सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। मामूली घायल निजी डाक्टर से अपना उपचार कराकर चले गए. जबकि दोनों चालकों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे से मार्ग अवरुद्ध होने पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने प्रयास कर आवागमन खुलवाकर यातायात को सुचारु किया। वाहनों की भिड़ंत में कस्बा निवासी सचिन के मकान में रोडवेज बस के टकराने से उसके मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष रोष जताया तथा कुछ दिनों से लगातार ओवरलोडेड वाहनों के गुजरने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी ओवरलोडेड वाहनों से हुई दुर्घटना के कारण भभीसा व एलम में दो लोगों की मौत हो चुकी है । मामले में रोडवेज परिचालक गीता ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।