फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways and private buses went to Karnal rally

Shamli News: करनाल रैली में गईं रोडवेज और प्राइवेट बसें, यात्रियों ने झेली परेशानी

Sat, 11 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways and private buses went to Karnal rally
शामली। हरियाणा के मुख्यमंत्री की करनाल में शुक्रवार को हुई महिला सम्मान रैली में हरियाणा की सभी रोडवेज की बसें चली गईं। पूरे दिन करनाल-शामली मार्ग पर हरियाणा की बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसे में यूपी रोडवेज की मेरठ मार्ग की चार बसों को करनाल मार्ग पर संचालित की गई। यात्रियों ने पानीपत से होते हुए भी करनाल तक का सफर किया।
विज्ञापन

करनाल से शामली के लिए हरियाणा रोडवेज की सात और पंजाब परिवहन विभाग की एक बस चंडीगढ़ से पानीपत होकर चलती हैं। शामली से करनाल के लिए चार और मुजफ्फरनगर डिपो की तीन बसें पानीपत होकर करनाल जातीं हैं। करनाल में मुख्यमंत्री की रैली के मद्देनजर 70 से ज्यादा हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बसें अधिग्रहण की गईं थीं। शुक्रवार सुबह से करनाल से शामली के लिए हरियाणा रोडवेज की कोई बस नहीं आई। बस अड्डे पर करनाल जाने वाले यात्री इकट्ठा हो गए। बस न मिलने पर यात्रियों को पानीपत होकर करनाल का सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिक यात्री होने पर यूपी रोडवेज की मेरठ मार्ग पर संचालित होने वाली चार बसों को करनाल मार्ग पर लगा गया। इसके अलावा यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। शामली रोडवेज बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि करनाल से बस न आने पर निगम की मेरठ मार्ग की चार बसें करनाल मार्ग पर चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साढे़ छह लाख रुपये तक पहुंची रोडवेज की आय
शामली। दुल्हैंडी के दो दिन बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में बड़े शहरों की ओर यात्री निकले। जिससे निगम की बसों से शुक्रवार को साढ़े छह लाख रुपये की आय होने की संभावना है। होली प्रोत्साहन योजना के तहत आठवें दिन सवारियों की अधिकता के चलते सर्वाधिक आय मानी जा रही है। शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, पानीपत जैसे शहरों के लिए यात्री रवाना हुए। शुक्रवार को साढ़े छह लाख रुपये की आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed