फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roads and ditches were dug, villagers did not get water

Shamli: सड़कें-खंड़जे खोद दिए, ग्रामीणों को नहीं मिला पानी, साै से ज्यादा गांवों में लोग परेशान

Sat, 07 Sep 2024 11:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Sep 2024 11:54 AM IST
सार

जिले के 100 से अधिक गांवोंं में सड़कों से लेकर खड़ंजों को खोदकर छोड़ दिया गया, मगर लोगों को अभी तक पानी नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
Roads and ditches were dug, villagers did not get water
झिंझाना के गांव जमालपुर में पेयजल टंकी का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य। संवाद

विस्तार

हर घर जल योजना के तहत पिछले दो साल से शामली जिले के 100 से अधिक गांवोंं में सड़कों से लेकर खड़ंजों को खोदकर छोड़ दिया गया, मगर लोगों को अभी तक पानी नहीं मिल पाया। 10 गांवों में टंकी को हैंडओवर तक नहीं किया जा रहा। लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है।

विज्ञापन


करौड़ी गांव
ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर करीब दो साल पहले पेयजल लाइन बिछाने के लिए खंड़जे और सड़कों को उखाड़ा गया था मगर आज तक ठीक नहीं कराया गया, जिसके कारण परेशानी हो रही है। पानी की आपूर्ति तक नहीं की गई। पाइप तक उखड़े पड़े हैं।
विज्ञापन


बघेव गांव
यहां पर छह माह से अधिक समय से काम चल रहा है। मगर अभी तक पूरा नहीं हो सका है। गांव के खड़ंजे लाइन बिछाने के लिए खोदकर छोड़ दिए, जिससे परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालैंडी गांव
यहां पर करीब छह माह पूर्व ही पेयजल ओवर हेडटैंक बनकर तैयार हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक ओवरहैड टैंक को हैंडओवर नहीं किया गया जिससे उन्हें आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

थानाभवन
गांव तितारसी, लतीफ गढ़ आदि गांवों में पेयजल लाइनों में आए दिन लीकेज रहता है, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव रहता है। लोगों को परेशानी हो रही है।

झिंझाना
लक्ष्मणपुर, दूधली, अलाउद्दीनपुर, अभय नगर, मंदिर वाला, खजूर वाला, धरमपुर, आनंदपुर में जल निगम द्वारा सड़क उखाड़ी गई है। लेकिन अभी तक पानी नसीब नहीं हुआ है। गांव रजाक नगर, जमालपुर, वेदखेड़ी, मंसूरा, चौंतरा आदि गांव में पानी की टंकी का निमार्ण कार्य अधर में लटका हुआ है तथा कहीं बनकर तैयार है लेकिन अभी तक हेंडओवर नही हुई है। परविंदर कुमार, रोहित चौधरी ने कहा कि डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी गांव में पेय जल सप्लाई शुरू नहीं हुई है।

..

ऊन
हरसाना गांव में एक साल से पेयजल लाइन का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। सड़कों को खोदकर लाइन बिछाने के किए गए गड्ढों से अधिक परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत हरसाना के प्रधान टीटू कुमार ने बताया कि टंकी निर्माण कार्य लगभग छह माह से बंद पड़ा है। सड़को में गड्ढे करके बीच में ही छोड़ दिये गए हैं। कई बार अधिकारियों को कह चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।

चौसाना क्षेत्र
ऊदपुर, कमालपुर, सकौती, खोड़समा, जिजौला, टोड़ा, बल्लामाजरा, भड़ी, पठानपुरा, गढ़ी हसनपुर, दथेड़ा, पांथूपुरा में सड़कें टूटी पड़ी है, जिससे परेशानी हो रही है।
ऊन खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल का कहना है कि लगभग 71 ग्राम पंचायतों में हर घर जल योजना के तहत कार्य शुरू हुआ था, अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य पूरा नही हुआ।

हर घर जल योजना के तहत जिले के 180 गांवों में पेजयल लाइन के लिए 400 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। दस गांवों में ओवरहेड टैंक शुरू नहीं कराए गए है। 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जल्द ही सभी गांवों में काम पूरा करा दिया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - फूल कुमार, एक्सईएन, जल निगम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed