{"_id":"5f91ccf48ebc3e5fa477beea","slug":"road-repair-work-started-shamli-news-mrt507483566","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत बायपास से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत बायपास से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत कार्य शुरू
कैराना। आखिरकार नगर पालिका ने पानीपत बाईपास से कांधला तिराहा तक सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। बृहस्पतिवार की शाम नगर पालिका के मजदूरों ने सड़क पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया।
पानीपत बाईपास से कांधला तिराहा तक सड़क में गड्ढों की भरमार से बाइक सवारों पर आफत आ रही थी। 15 दिन पहले अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। वहीं, बाद में पता चला कि करीब उन्हें 6 साल पहले डिवाइडर निर्माण के समय लोक निर्माण विभाग ने 5 साल के लिए सड़क की मरम्मत का कार्य नगर पालिका को सौंप दिया था। जिस कारण लोक निर्माण विभाग सड़क पर कार्य नहीं करा रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने सड़क की सुध ली। बृहस्पतिवार की शाम नगर पालिका के मजदूरों ने पानीपत बाईपास से सड़क के गड्ढे भरना कार्य शुरू कर दिया। नगर पालिका के निर्माण लिपिक इरशाद बाबू ने बताया कि पानीपत बाईपास से कांधला तिराहे तक नगर पालिका सड़क के गड्ढे भरवा रही है।