फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   road news

Shamli News: सड़क भराव के लिए बनाई जा रहीं दीवारों में हो रहा घटिया ईंटों का इस्तेमाल

Sun, 12 Oct 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
road news
कैराना। नगर पालिका की ओर से सुंदरनगर में सड़क भराव के लिए दोनों तरफ बनाई जा रहीं दीवारों के निर्माण में घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। मोहल्लेवालों का आरोप है कि दीवार बनाने में सीमेंट भी नाम मात्र के लिए डाला जा रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की ओर से झारखेड़ी रोड स्थित सुंदरनगर के वार्ड नंबर 26 में सुरेश सैनी के मकान से आरिफ के मकान तक सड़क बनवाई जानी है। साथ ही यहां पर अंदर की ओर छोटी छह सड़कें भी बनवाई जाएंगी। वहीं सड़क निर्माण से पहले रास्ते के दोनों ओर करीब चार फीट ऊंची दीवार बनवाई जा रही है ताकि सड़क का भराव किया जा सके। दीवार के निर्माण में घटिया किस्म की पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। मोहल्लेवासी अफसर, नूरहसन, अनीस, साजिद, फैजान शाहिद, तालिम, जावेद व नवाब आदि ने बताया कि यहां पर बन रहीं दीवारों में एस्टीमेट के मुताबिक न तो अव्वल ईंटें लगाई जा रही हैं वहीं रेत की एक बुग्गी में सीमेंट का केवल एक कट्टा डालकर चिनाई के लिए मसाला तैयार किया जा रहा है। जो घटिया ईंटों से तैयार हो रही दीवारों के निर्माण में लगाया जा रहा है। इस कारण दीवारों की ईंटें हाथ लगते ही उखड़ रही हैं। सभी मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन से एस्टीमेट के मुताबिक ही दीवारों के निर्माण में अच्छी क्वालिटी की सामग्री लगवाए जाने की मांग की है। पालिका के निर्माण जेई राहुल कुमार ने बताया कि एस्टीमेट में अव्वल ईंटें लगाई जानी हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

काम रुकने का डर दिखाकर लोगों को कराया जा रहा चुप

कैराना। पिछले कई सालों से सुंदरनगर में सड़क न बनने से यहां की हालत बद से बदतर थी। मोहल्लेवासियों का पानी की निकासी न होने और कच्चे रास्तों के कारण जीना दूभर हो रहा था लेकिन अब पालिका की ओर से यहां पर सड़क बनवाए जाने के लिए टेंडर पास किया जा चुका है, लेकिन सड़क के निर्माण कार्याें में ठेकेदार के द्वारा घटिया क्वालिटी की सामग्री लगाकर घोटाला किया जा रहा है। बताया गया है कि वार्ड के लोगों को उक्त कार्य का विरोध करने व शिकायत करने पर सड़क का निर्माण कार्य बंद होने व सड़क के लिए पास हुआ पैसा वापस जाने का डर दिखाकर चुप कराया जा रहा है। इसके चलते कुछ लोग इसके खिलाफ नहीं बोल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जेई को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। अगर घटिया क्वालिटी की सामग्री पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।
-समीर कुमार कश्यप अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed