फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Road construction should be completed fast: Suresh Rana

तेजी से पूरे कराएं सड़कों के निर्माण कार्य : सुरेश राणा

Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road construction should be completed fast: Suresh Rana
तेजी से पूरे कराएं सड़कों के निर्माण कार्य : सुरेश राणा
विज्ञापन

थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जिले की सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने चार सड़कों के शीघ्र लोकार्पण की भी घोषणा की। साथ ही बिजली से संबंधित कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

रविवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों के नवीनीकरण का जो भी कार्य चल रहा है, उसमें तेजी लाई जाए। जिले के कई स्थानों पर नई सड़कों के निर्माण कार्य चल रहे हैं या फिर जल्द शुरू होने वाले हैं। इन कार्यों के प्रति अधिकारी सतर्क रहें और जल्द इनकी प्रक्रिया को पूूर्ण करें। मंत्री ने चार नई सड़कों के शिलान्यास की भी घोषणा की। ये सड़कें कच्चीगढ़ी बाईपास, महावतपुर पुलिया से हिंड रेलवे स्टेशन, गांव उमरपुर से जड़ौदा और थानाभवन से गौसगढ़ के मध्य में बनाई जाएंगी। विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने उस्मानपुर गांव में विद्युत संबंधी समस्या का समाधान कराने, फीडर सस्पेंशन यानी गांव की बिजली गांव को और नलकूप की बिजली नलकूप को मिले, इसकी जल्द व्यवस्था करने, जर्जर तारों को बदलने, बनती खेड़ा में बन रहे 400 केवीए के बिजलीघर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता जेके पाल, अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, जेई ललित अग्रवाल व वीके जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed