फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Road breaks due to soil erosion in rain

बारिश में मिट्टी कटान होने पर टूटने लगी सड़क

Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Road breaks due to soil erosion in rain
शामली। क्षेत्र के गांव बामनौली में सड़क निर्माण होने के एक सप्ताह बाद हुई बारिश में ही मिट्टी का कटान होने से सड़क टूटने लगी है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बामनौली निवासी मास्टर तेजपाल सिंह, बिल्लू, संजू और ओमप्रकाश आदि ने डीएम जसजीत कौर को भेजे पत्र में बताया कि उनके गांव से कसेरवा को जोड़ने वाली सड़क का हाल में ही निर्माण कार्य हुआ है। इसी महीने सात जुलाई का कार्य पूरा हुआ है। इसके बाद हुई बारिश में सड़क के किनारे लगाई गई मिट्टी कटान होकर बह गई, जिससे बनाई गई सड़क किनारे से टूटने लगी है। तेजपाल ने बताया कि किनारे पर बनाई गई नाली भी बैठ गई है। उन्होंने डीएम से सड़क के किनारे मिट्टी लगवाकर मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed