फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RMO deputy suspended

डिप्टी आरएमओ निलंबित

Sat, 28 Nov 2015 11:43 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 28 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में धान खरीद की व्यवस्था करने में विफल रहे मुजफ्फरनगर- शामली के डिप्टी आरएमओ प्रदीप कुमार अग्रवाल को प्रदेश शासन ने निलंबित कर दिया है। अग्रवाल को निलंबन के दौरान मेरठ में संबद्ध कर दिया गया है। उधर, प्रदीप कुमार अग्रवाल निलंबन के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन


शासन ने जिले में धान खरीद केंद्र के लिए छह खरीद केंद्र बनाए गए थे। बनाए गए खरीद केंद्र पर धान खरीद की व्यवस्था नहीं की शिकायत किसानों ने डीएम ओपी वर्मा से की थी, जिस पर डीएम ओपी वर्मा ने मुजफ्फरनगर-शामली के डिप्टी आरएमओ प्रदीप कुमार अग्रवाल की लापरवाही बरतने और व्यवस्था में विफल होने पर निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त अजय चौहान ने पूरे मामले की जांच के बाद डिप्टी आरएमओ प्रदीप अग्रवाल को निलंबित करते हुए मेरठ आरएफसी कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। डिप्टी आरएमओ का कार्यभार मुजफ्फरनगर के विपणन निरीक्षक रजनीश भारती को सौंप दिया गया है। डिप्टी आरएमओ प्रदीप अग्रवाल का निलंबन आदेश जिला मुख्यालय पर दो दिन पूर्व प्राप्त हो गया था।  प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह निलंबन के खिलाफ उच्च न्यायालय इलाहाबाद का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed