{"_id":"60830faf8ebc3e8d1d4f3d5a","slug":"rld-supported-zilla-panchayat-candidate-arrested-shamli-news-mrt5357546145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी गिरफ्तार
शामली। पुलिस ने रालोद समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज करते हुए उनकी कार को सीज कर दिया गया है। रालोद नेताओं ने भाजपा पर साजिश के तहत उमेश की गिरफ्तारी कराने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार की शाम आदर्श मंडी पुलिस ने गांव भैंसवाल निवासी रालोद समर्थित उम्मीदवार उमेश कुमार को भैंसवाल रोड से गिरफ्तार कर लिया। उमेश कुमार के खिलाफ ज्यादा लोगों के साथ चुनाव प्रचार करने पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उमेश कुमार के खिलाफ 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान कलक्ट्रेट पर हंगामा करने के मामले में मुुकदमा दर्ज किया था। उस समय उमेश कुमार सपा के जिला मीडिया प्रभारी थे और वर्तमान में रालोद के समर्थन से वार्ड 19 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं। 26 जनवरी की घटना में पुलिस ने उमेश समेत नौ नामजद व 200-250 अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश मुमताज अली ने उमेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि 26 जनवरी को दर्ज हुए मामले में उमेश कुमार की गिरफ्तारी की गई है। शुक्रवार को उमेश की गिरफ्तारी से रालोद नेताओं में रोष फैल गया। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि भाजपा ने सोची-समझी साजिश के तहत उमेश को गिरफ्तार कराया है। उमेश की पत्नी प्रेरणा मलिक ने भी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है। किसान इस गिरफ्तारी का जवाब देंगे।