फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD's national president Jayant Chaudhary said, everyone is saddened by the massacre of farmers

बोले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, किसानों के नरसंहार से सभी दुखी

Thu, 07 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
RLD's national president Jayant Chaudhary said, everyone is saddened by the massacre of farmers
शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक के आवास पर नाशता क? - फोटो : SHAMLI
शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार शाम लिसाढ़ गांव पहुंचे और गठवाला खाप के चौधरी रहे बाबा हरिकिशन मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों का जो नरसंहार हुआ है, उससे हर व्यक्ति दुखी है।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि बाबा हरिकिशन मलिक के देहांत की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा था। मैं पहले भी यहां आना चाहता था, लेकिन किसी कारण आ नहीं सका। फोन पर परिजनों से मेरी लगातार बात होती रही। यह मेरा अपना घर है। इसलिए बिना किसी सूचना के मैं यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत देश में बदतर हो चुकी है। लखीमपुर खीरी में किसानों का जो नरसंहार हुआ है, उससे हर व्यक्ति दुखी है। हमें अब मनमुटाव भुलाकर एकजुट होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भले ही पहले किसी कारणवश एक-दूसरे का साथ नहीं दे पाए हों, अब फिर से मौका मिल रहा है, सारे गिले-शिकवे दूर कर एक मंच पर आने का समय है। तभी किसानों का भला हो सकता है। मौके जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अशरफ अली खान, डॉ. विक्रांत जावला, कंवरपाल मालेंडी, रंघावा मलिक, सत्यवीर पंवार, राजेश्वर बंसल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed