फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD MLAs demonstrated on the assembly

रालोद विधायकों ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
RLD MLAs demonstrated on the assembly
रालोद विधायकों ने विधानसभा पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो
शामली। विधानसभा परिसर में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, बकाया गन्ना भुगतान, लंपी रोग समेत अन्य समस्याओं को लेकर रालोद के सभी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया।

मानसून सत्र के पहले दिन रालोद के सभी विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर सदन के बाहर सरकार के प्रदर्शन किया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार को घेरा है। सभी विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। सरकार की कार्यप्रणाली पर विरोध जताया। इस मौके पर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति आंख मूंदें बैठी है। पउप्र का किसान बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन मिल मालिक अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रहे। विधायक ने कहा कि जनपद की शुगर मिलों पर करोड़ों रुपये गन्ना भुगतान का बकाया है। मिल मालिक सरकार को ठेंगा दिखा रहे हैं और सरकार मिल मालिकों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई करने में नतमस्तक दिखाई दे रही है। किसानों की समस्याओं का जब तक हल नहीं होगा। युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा हम सदन में उनकी आवाज को दमदार तरीके से उठाते रहेंगे। इस दौरान उनके विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान, अनिल कुमार, अजय कुमार, अशरफ अली खान, प्रदीप कुमार, गुलाम मोहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed