फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD MLAs and workers demonstrated in the Collectorate

रालोद विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
RLD MLAs and workers demonstrated in the Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते रालोद विधायक और पदाधिकारी। - फोटो : SHAMLI
रालोद विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने, बकाया गन्ना भुगतान और बिजली बिलों की गड़बड़ी को लेकर रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी व अशरफ अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। समस्या का जल्द निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, वहीं, 10 हजार रुपये से ऊपर बिल होती ही विद्युत निगम किसानों के बिजली कनेक्शन कटा रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।
रालोद कार्यकर्ता सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के कलक्ट्रेट के पास स्थित आवास पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खान ने कहा कि निराश्रित गोवंशों को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। सड़कों से लेकर खेतों तक ये नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को दिन-रात खेतों पर पहरा देना पड़ रहा है। राहगीरों को भी ये हमला कर घायल कर रहे हैं। जिले की तीनों चीनी मिलों के साथ ही बागपत की रमाला चीनी मिल पर किसानों के 850 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया हैं। पिछले पांच माह से मिलों ने भुगतान नहीं किया है। जिससे किसानों को परिवार के पालन-पोषण व अन्य खर्च के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फीस जमा न होने पर स्कूलों से किसानों के बच्चों के नाम काटे जा रहे हैं। विद्युत निगम बिल 10 हजार से ज्यादा होने पर धड़ाधड़ कनेक्शन काट रहा है। जबकि मिलों से भुगतान न होने पर किसान बिजली के बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का निस्तारण जल्द कराने की मांग की। समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, ऋषिराज राझड़, बाबा सत्यवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, रविंद्र, नाजिम ठेकेदार, राजन जावला, सनोज चौधरी, सुरेंद्र सिंह, योगेश, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed