फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD leaders will travel to villages from today

आज से गांवो की ओर कूच करेंगे रालोद नेता

Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders will travel to villages from today
आज से गांवों की ओर कूच करेंगे रालोद नेता
विज्ञापन

शामली। किसान आंदोलन के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी की महापंचायतों में जुट रही भीड़ को साधने के साथ ही गांव-गांव घूमकर जनता को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को रालोद नेता ‘चलो गांव की ओर’ अभियान की शुरुआत करेंगे।
दिल्ली में 26 जनवरी की घटना के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर जो कुछ हुआ उसके बाद से राजनीति गरमाई हुई है। मुजफ्फरनगर की महापंचायत के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ पंचायतें कर रहे हैं और इनमें भीड़ भी खूब उमड़ रही है। शामली के गांव भैंसवाल में पांच फरवरी को हुई महापंचायत में भी भारी भीड़ उमड़ी थी। पंचायतों में मिल रहे जनसमर्थन को बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए रालोद ने गांव-गांव और घर-घर तक जाने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

रालोद नेता पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन यानी 12 फरवरी से चलो गांव की ओर अभियान की शुरुआत करेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि 18 फरवरी तक चलने वाले अभियान में घर-घर तक जाने की कोशिश होगी। रालोद नेताओं की कमेटियां बना दी गईं हैं। रालोद नेता गांवों में बैठकें करने के साथ ही चौधरी अजित सिंह का संदेश पढ़कर सुनाएंगे और पर्चे वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनजीवी और गन्ना बकाया प्रमुख मुद्दा
शामली। चलो गांव की ओर अभियान के तहत चौधरी अजित सिंह की ओर से प्रकाशित कराए गए पर्चों का वितरण किया जाएगा। इसमें रालोद की यात्रा के साथ ही चौधरी अजित सिंह के द्वारा किसानों हित में किए गए कार्यों का जिक्र है। पर्चों में लिखा गया है कि सरकार कुछ पूंजीपतियों का हित साधने को किसानों से खुला युद्ध लड़ रही है। कभी उन्हें उग्रवादी तो कभी आंदोलनजीवी बताया जा रहा है। सरकार किसानों के दर्द का मजाक बना रही है।

कार्यालय पर मनाया जाएगा जन्मदिन
शामली। रालोद मुुखिया चौधरी अजित सिंह के जन्मदिवस पर आज रालोद कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में रालोद नेता पार्टी कार्यालय पर जुटेंगे। जन्मदिन कार्यक्रम में देश और प्रदेश के वर्तमान हालात और किसान आंदोलन पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed