{"_id":"584eef774f1c1b6a6f649ef3","slug":"rjwahe-broken-track-submerged-crops-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे की पटरी टूटी, किसानों की फसलें जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे की पटरी टूटी, किसानों की फसलें जलमग्न
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
problem
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद । रजवाहे का पानी टूटने से अंबेहटा याकूबरपुर के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसल जलमग्न होने के चलते बर्बादी की ओर है।
ग्राम अम्बेहटा याकूबपुर के किसानों के खेत अहमदपुर-सुजडू रजवाहे के पास है। रजवाहे में पिछले दिनों सफाई और मिट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा था।
उसके बाद रजवाहे में बड़ी नहर से खूब पानी आया। इस दौरान रजवाहे की पटरी गांव अहमदपुर के पास टूट गई और वहां की करीब 100 बीघा जमीन में पानी भर गया।
बिना जरूरत के खेत में पानी भरने से गेहूं , गन्ना, सरसों , लहसुन आदि की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने इसका आरोप सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाया। किसानों का कहना है कि उनकी किसी ने नहीं सुनी।
गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी किसान लियाकत अली खान, वाकात जिलेदार, सरफू, सदाकत, निसफत, रिफाकत, यासीन, यासीन, जाहिद हसन, जाकिर, खिलारी, राजबाला, जगदीश, राजमल आदि किसानों ने डीएम को शिकायत पत्र भेजकर फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।