{"_id":"580bc2374f1c1b1030705ae3","slug":"rivalvar-loot-mein-grp-khali-hath","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर लूट में खाली जीआरपी के हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाल्वर लूट में खाली जीआरपी के हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
शामली में चलती ट्रेन में रिटायर्ड फौजी से रिवाल्वर लूट के मामले में जीआरपी अब तक खाली हाथ है। जीआरपी की की टीमें अभी हाथ पांव ही मार रही हैं।
रेलपार निवासी रिटायर्ड फौजी आजाद सिंह दिल्ली में एक कंपनी में अपना इंटरव्यू देकर लौट रहा था।
दिल्ली से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में उतीन लोगों ने पिटाई करते हुए उनसे रिवाल्वर लूट लिया था। जीआरपी के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए थे। इस मामले में रिटायर्ड फौजी आजाद सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से लेकर आज तक पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। एसआई वीरेंद्र राणा के अनुसार लूट के खुलासे के प्रयास जारी हैं।
प्लाट पर कब्जे का आरोप मौलाना कांधला निवासी निसार अहमद ने एसपी को बताया कि उसने बीस साल पूर्व मोहल्ला खैल में एक प्लाट लिया था। उसी समय निसार ने उसकी नींव भरकर उस पर अपना कब्जा कर लिया था। आरोप है कि अब कुछ लोग उस पर कब्जा करना चाहते है। आरोप है कि आरोपी अब प्लाट में घुसने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
मजदूरी नहीं दी ः बधुपुरा निवासी तासिम ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है और उसने जहानपुरा निवासी एक व्यक्ति के कहने पर काम किया था। अब आरोपी उसकी मजदूरी के साढे़ सात हजार रुपये नहीं दे रहे है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।