फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rise in patients with hypertension and headaches amidst sultry heat

Shamli News: उमस भरी गर्मी में बढ़ रहे हाइपरटेंशन और सिरदर्द के मरीज

Tue, 21 Jul 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 21 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with hypertension and headaches amidst sultry heat
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। स्वास्थ्यकर्मी
शामली। उमस भरी गर्मी का असर अब लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), लगातार सिरदर्द, बेचैनी, अनिद्रा और तनाव से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. समद अली ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, घबराहट, अनिद्रा और बढ़े हुए रक्तचाप की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उमस भरे मौसम में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में कठिनाई होती है, जिससे बेचैनी और मानसिक तनाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लगातार मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल स्क्रीन का उपयोग मानसिक थकान बढ़ा रहा है, जिसका असर सिरदर्द और रक्तचाप के रूप में सामने आ रहा है।
उन्होंने बताया कि पर्याप्त नींद नहीं लेना, शरीर में पानी की कमी और अनियमित खानपान भी समस्या को गंभीर बना रहे हैं। इसलिए मरीजों की काउंसिलिंग भी की जा रही है। उन्हें स्क्रीन टाइम कम करने, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, संतुलित एवं हल्का भोजन करने, नियमित व्यायाम करने और पूरी नींद लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। दोपहर में तेज धूप और उमस से बचें। मोबाइल और लैपटॉप का लगातार उपयोग करने से बचें। सात से आठ घंटे की पर्याप्त नींद लें। संतुलित भोजन करें और नियमित व्यायाम करें। सिरदर्द या रक्तचाप बढ़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed