फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Riot control exercise done to the force of three police stations of the circle

शामली: सर्किल के तीन थानों की फोर्स को कराया दंगा नियंत्रण अभ्यास

Mon, 13 Feb 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Riot control exercise done to the force of three police stations of the circle
-कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करते सर्किल के तीनो थानो की पुलिस
- सीओ ने पुलिसकर्मियों को दंगाइयों से निपटने के दिए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। सीओ ने सर्किल क्षेत्र के तीन थानों के फोर्स को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने रबर गन, हैंड ग्रेनेड व आंसू गैस के गोले दाग कर दंगाइयों से निपटने का प्रशिक्षण दिया।
सोमवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में सीओ अमरदीप मौर्य ने सर्किल क्षेत्र के कैराना, झिंझाना और कांधला थानों के फोर्स को एकत्र किया। जहां पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। इस दौरान सिविल वर्दी में कुछ पुलिसकर्मियों को दंगाई बनाया गया, जो अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हैं। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने का प्रयास करते हैं। जब वह नहीं मानते है तो फिर लाठी चार्ज किया जाता है। इसके साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जाते हैं और हैंड ग्रेनेड छोड़े जाते हैं। फिर भी भीड़ काबू नहीं होती है।
विज्ञापन

इसके बाद रबर गन का प्रयोग किया जाता है, जिसमें एक दंगाई जख्मी हो जाता है, जिसे पुलिस उठाकर उपचार के लिए ले जाया जाता है। सीओ ने बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में हालातों पर नियंत्रण पाना उद्देश्य होता है। ऐसा कतई नहीं करना है, जिससे कि किसी की जान को खतरा पैदा हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों से किन हालातों में किस शस्त्र का प्रयोग करना है, इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कोतवाली कैराना, कांधला व झिंझाना के थाना प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

-कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करते सर्किल के तीनो थानो की पुलिस

-कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में दंगा नियंत्रण का अभ्यास करते सर्किल के तीनो थानो की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed