फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rigid rules of the animal Punamp Dhadam

नियमों की सख्ती से पशु पैंठ धड़ाम

Tue, 28 Mar 2017 11:49 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rigid rules of the animal Punamp Dhadam
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पशुओं के अवैध कटान पर प्रतिबंध लगते ही पशु पैंठ का कारोबार भी धड़ाम हो गया। शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने पशु तस्करी रोकने और अवैध पशु कटान के संबंध में नियमों का कड़ाई से पालन शुरू कराया, तो पशु पैठ में महज 10 प्रतिशत ही पशु पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में तीन स्थानों पर पशु पैंठ लगती है। जिला पंचायत की तरफ से इनका ठेका छोड़ा जाता है। हर पशु पंैठ लगने का सप्ताह में अलग दिन निर्धारित है। मंगलवार को कैराना रोड पर खेड़ीकरमू में पशु पैंठ लगी, तो वहां का नजारा ही कुछ अलग था। शासन की सख्ती के पूर्व तक यहां पर सुबह से लेकर शाम तक पशुओं की खरीद फरोख्त करने वालों की भीड़ रहती थी।
विज्ञापन


500 से 700 तक पशुओं की खरीद फरोख्त होती थी। सैकड़ों वाहनों में लादकर पशु लाए और ले जाए जाते थे, लेकिन मंगलवार को दिन भर में सिर्फ 70 पशु ही पैंठ में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष मिश्रा ने बताया कि 70 पशुओं में से सिर्फ 50 पशुओं की बिक्री हुई। पशु पैंठ पर रजिस्टर रखवा दिया है, जिसमें पशुओं की खरीद फरोख्त का पूरा हिसाब रखा जा रहा है। उधर, पशु चिकित्सा विभाग से एक डॉक्टर भी मंगलवार को पशु पैंठ पर पहुंचा और पशुओं के संबंध में जांच करने के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed