{"_id":"68e9618a575b55c0c6085f18","slug":"rice-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-151412-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरियाणा प्रशासन ने यूपी के धान पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरियाणा प्रशासन ने यूपी के धान पर लगाई रोक
विज्ञापन
बिडौली (शामली)। उत्तर प्रदेश से हरियाणा के करनाल ओर जा रही धान पर हरियाणा प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आठ अक्तूबर से जिला करनाल के डीसी के आदेश पर यूपी से हरियाणा में धान लाने पर रोक लगा दी गई है।
मंगलौरा यमुना पुल चौकी प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि कई ट्रक और ट्रॉली बिना पक्के बिल और दस्तावेजों के धान लेकर आ रहे थे, इसलिए उन्हें सीमा पर रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिनके पास वैध बिल, मंडी रसीद या पक्के कागजात हैं, केवल उन्हें ही हरियाणा में प्रवेश दिया जा रहा है। रोक के चलते मंगलौरा चौकी से बिडौली पुल तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।शुक्रवार को धान से भरे वाहनों की लंबी कतारें पुल पर खड़ी नजर आईं। यूपी के किसान अरविंद राठी (टोडा), विकास कश्यप (उदपुर), सचिन चौधरी (खोडसमा) और मोहम्मद आकिल (जिजौला) ने बताया कि वे छोटे किसान हैं और उनके पास धान के कागजात नहीं होते।
किसान बोले कि उन्हें इस आदेश की जानकारी पहले नहीं थी और अब कई घंटे किसानों के वाहन फंसे हैं। किसानों के मुताबिक यह कदम हरियाणा के किसानों के हित में उठाया गया है ताकि स्थानीय मंडियों में उन्हें बेहतर दाम मिल सकें, जबकि अधिकारी इसे उच्चाधिकारी से मिले निर्देशों के तहत की गई कार्रवाई बता रहे हैं।