{"_id":"63ed226b4b8de104e80da554","slug":"revenue-team-warned-yet-illegal-construction-continues-shamli-news-c-14-1-119347-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: राजस्व टीम ने दी चेतावनी, फिर भी अवैध निर्माण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: राजस्व टीम ने दी चेतावनी, फिर भी अवैध निर्माण जारी
Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी में एक दिन पूर्व ही राजस्व विभाग की टीम ने बच्चा श्मशान की भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाया था, लेकिन अधिकारियों के जाते ही लोगों ने दोबारा अवैध कब्जा शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत करते हुए करवाई करने की मांग की है।
गांव हसनपुर लुहारी में बच्चा श्मशान घाट व तालाबों की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण का काम किया जा रहा है। अमित, नरेंद्र, अजय, कुलदीप आदि ग्रामीणों का आरोप है कि हसनपुर लुहारी गांव में कई स्थानों पर अवैध कब्जा पर जिला प्रशासन की भी कोई नजर नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत करने के बाद राजस्व विभाग ने बच्चा श्मशान की भूमि की पैमाइश कर सात लोगों को कब्जा कर मकान बनाने पर चिह्नित किया था। जिसके बाद उनको राजस्व विभाग ने अवैध कब्जा हटवाने को लेकर नोटिस भी जारी किए थे।
उसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं होने से अवैध कब्जा धारकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जो बच्चा श्मशान व तालाब की भूमि पर बराबर कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे हैं। कानूनगो सुनील दत्त शर्मा का कहना है कि बच्चा श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के आदेश भी दिए थे। यदि फिर से निर्माण किया जा रहा है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।