फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Restrictions removed, buses moved

अनलॉक-1 : बंदिशें हटीं, रोडवेज बसें चलीं

Mon, 01 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Restrictions removed, buses moved
शामली बस स्टैंड से शामली से लोनी के लिए रवाना हुई पहली बस। - फोटो : SHAMLI
बंदिशें हटीं, बसें चलीं
विज्ञापन

शामली। अनलॉक-1 में सोमवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। सुबह आठ बजे बसें चलनी शुरू हुई, लेकिन यात्रियों के अभाव के कारण शाम तक केवल आठ बसें ही चलीं। कई रूट पर तो सवारियां ना मिलने से एक भी बस नहीं चल सकी। जलालाबाद डिपो का भी यही हाल रहा। कई बसों में केवल 10-15 सवारियां ही गई।
रविवार शाम को परिवहन निगम की गाइड लाइन आने के बाद रात को ही शामली डिपो के अफसरों ने वाहन चालक और परिचालकों को सोमवार सुबह सात बजे डिपो पर बुला लिया था। एआरएम मनोज वाजपेयी भी सुबह सात बजे कार्यालय आ चुके थे। सुबह ही कई बसों को सैनिटाइज करा दिया गया। सुबह आठ बजे सबसे पहली अनुबंधित बस शामली से लोनी के लिए बस स्टैंड पर लगाई गई। बस को सीट के अनुसार यात्री लेने थे लेकिन साढे़ नौ बजे तक भी बस सीटिंग के अनुसार पूरे यात्री नहीं हुए। बस में बैठी सवारियों से शोरगुल शुरू किया तो साढ़े नौ बजे पहली बस को एआरएम ने खुद रवाना कराया।
विज्ञापन

रजिस्टर में दर्ज हुआ यात्री का विवरण, थर्मल स्क्रीनिंग की गई
बस में यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज की गई। बस स्टैंड पर ही एक निगम कर्मी रजिस्टर लेकर बैठा रहा। इसमें प्रत्येक यात्री का नाम, पता, मोबाइल फोन नंबर के साथ उसका आधार कार्ड नंबर भी लिखा गया। हालांकि कुछ यात्रियों ने इस पर आपत्ति जाहिर की लेकिन कर्मियों ने नियमों का हवाला दिया। स्टैंड पर ही पूरी पीपीई किट में मौजूद रोडवेज कर्मी ने प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की। सैनिटाजेशन मशीन में यात्री के हाथ सैनिटाइज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिफार्म में रहे चालक, परिचलक, मोहित पहली सवारी, एक को लौटाया
शामली डिपो से गई पहली बस को ले जाने वाले चालक मनोज और परिचालक विपिन भी पूरी यूनिफार्म में रहे। हाथ में ग्लब्ज पहने और मुंह पर मास्क लगाया। यात्री के रूप में शामली का बनत निवासी मोहित शामली बस स्टैंड पर पहुंचने वाला यात्री बना। इसके बाद शामली का मोइन, कविता, जितेंद्र आदि पहुंचे। अधिकांश सवारियों ने यात्रा का कारण रिश्तेदारी में बीमारी की बात कही। एक दंपती बड़ौत जाने के लिए आए थे। इनके साथ उनकी एक छोटी बेटी थी। दंपती की थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो उनका ताममान ठीक मिला, लेकिन बच्ची का तापमान 100 डिग्री मिला। जिस कारण दंपती को वापस लौटा दिया गया।

कोट
सोमवार को सवारियां नहीं मिली। कई बसों में तो काफी इंतजार के बाद 10-15 सवारियों को ही भेजना पड़ा। शाम तक केवल आठ बसें मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, लोनी के लिए भेजी गई। अन्य रूट की सवारियां ना होने की वजह से उन पर बसें नहीं गई। संभवत: बाजार खुलने और बसें चलने की जानकारी होने के बाद सवारियां बढे़ंगी। निगम के पूरे दिशा निर्देशों के अनुसार बसों का संचालन किया गया।
मनोज वाजपेयी, एआरएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed